Dantewada Newsc - दंतेवाडा पुलिस के गिरफ्त में आया १६ राज्यों का मोस्ट वांटेड ठग
Dantewada News - Dantewada Police arrests most wanted thug from 16 states
छ्छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से खबर मिली है कि दंतेवाडा पुलिस को अंतर्राज्यीय साइबर ठगों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है|
आज दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली, पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और साइबर फोरेंसिक की मदद से पड़ोसी राज्य झारखण्ड के कोडरमा जिले से एक ऐसे शातिर अपराधी को धर दबोजा है जिसके नाम से देश के १६ अलग-अलग राज्यों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं|
बता दें कि यह पूरा मामला बचेली थाना क्षेत्र का है , जहाँ पर निवेश के नाम पर लाखों की ठगी को अंजाम दिया गया था|
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता और उसके साथियों को टास्क पूरा के बाद कम समय में ही पैसा दुगुना करने का झांसा दिया गया था| ठगों ने उन सभी से १५ से १८ जून २०२५ के बीच करीब ७९१५४७ रूपये हड़प लिए|
शिकायत के बाद जब पुलिस जाँच करते हुए वित्तीय लें-दें की बारीकी से जाँच करने पर इसके तार झारखण्ड से जुडती नजर आयी| इसके लिए १० मर्च २०२६ को एक विशेष टीम बना कर बिहार और झारखण्ड के लिए भेजा गया, जिसके बाद आगे कार्यवाही करते हुए पुलिस से ५१ वर्षीय जयनगर निवासी मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया|
आगे जाँच और पूछताछ के बाद चौकाने वाले खुलासे हुए जिसमे सामने आया कि आरोपी केवल छत्तीसगढ़ में ही नही बल्किल तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज पाया गया|पुलिसे ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फ़ोन, तीन पैन कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस एयर १० हजार रूपये क्र साथ-साथ एक मोबाईल और दो एटीएमकार्ड भी बरामद किये|
आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बादउसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है|इस कार्यवाही के साथ ही पुलिस ने आम जनता से अमील किया है कि वे किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक करके ओपन करके न देखें और न ही अपना ओटीपी किसी से साझा करें|किसी भी प्रकार के साइबर अपराध Cyber Crime का शिकार होने की स्तिथि में तुरंत १९३० में कॉल करके सूचना देने की अपील की है|
आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बादउसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है|इस कार्यवाही के साथ ही पुलिस ने आम जनता से अमील किया है कि वे किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक करके ओपन करके न देखें और न ही अपना ओटीपी किसी से साझा करें|किसी भी प्रकार के साइबर अपराध Cyber Crime का शिकार होने की स्तिथि में तुरंत १९३० में कॉल करके सूचना देने की अपील की है|
इसे भी पढ़ें - आरपीएफ की अवैध वेंडर को लेकर दुर्ग स्टेशन में कार्यवाही
सोर्स सीजी खबर न्यूज़

Thank You for comment...! will be reflect after approval from Admin.