Durg News - RPF की अवैध वेंडिंग को लेकर दुर्ग स्टेशन में बड़ी कार्यवाही, ५० हजार का सामान जब्त
Durg News - 12 accused including a woman arrested with 40 kg ganja and 2200 narcotic pills, MDMA drug
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडिंग के खिलाफ RPF की कार्यवाही ने रेलवे के कमर्शियल विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी है| जानकारी के अनुसार स्टेशन पर ८८ वेंडरों के पहचान पत्र की वैधता पहले से ही समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद भी नए कार्ड जारी नहीं किये गए हैं| इसी बीच' RPF ने विशेष अभियान चलाकर 15 अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ कार्यवाही की|
RPF के कार्यवाही के दौरान प्लेटफार्म पर बने स्टालों के बाहर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री अवैध रूप से रखी मिली|हालाँकि इस कार्यवाही से यात्रियों को आने-जाने और सामान खरीदने में अच्छी-खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था| कई जगहों पर पानी की बोतलें, जूस और खाने-पीने का सामान प्लेटफार्म पर ही रखा हुआ था, जिससे भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन गयी थी|
RPF ने कार्यवाही के दौरान २९४० पानी की बोतलें, ९१ चिप्स पैकेट्स, ९६ फ्रूटी समेत केला, अंगूर और खीरे के कैरट जब्त किए| इन जब्त सामानों की कीमत करीब ५० हजार रुपये बताई जा रही है| इन सामानों को आगे की कार्यवाही के लिए पार्सल कार्यालय दुर्ग को सौंप दिया है|
जिन वेंडरों के पह्चान पत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी, उनके नए पहचान पत्र दोबारा से जारी नही किये गये थे जिसके चलते अवैध वेंडर प्लेटफार्म पर खुलेआम काम करते थे| रेलवे स्टेशन पर स्टाल संचालन और वेंडरों के आबंटन से जुड़े नियमों का सही तरीके से पालन नही किया जा रहा था|
बता दें कि इससे पहले भी वाणिज्य विभाग ने भी अभियान चलाकर 10 अवैध वेंडरों को पकड़ा था, इसके बावजूद स्टेशन की व्यवस्था में कोई ख़ास सुधार नही हुआ और अब फिर से वेंडिंग का मामला सामने आ गया|
Crime News
सोर्स गूगल सर्च

Thank You for comment...! will be reflect after approval from Admin.