Durg News - जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग चुनाव, अधिवक्ता संघ की मतदाता सूची का प्रकाशन अब १९ मार्च को
जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग चुनाव, अधिवक्ता संघ की मतदाता सूची का प्रकाशन
अब १९ मार्च को
जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन अब १९ मार्च को शाम 5 बजे तक किया जायेगा| जानकारी के अनुसार अधिवक्ता संघ कि मतदाता सूची का प्रकाशन निर्वाचन क्रम में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 9 मार्च को किया जाना था|, लेकिन संघ द्वारा सदस्यता शुल्क जमा किये जाने के संबंध में कुछ त्रुटियाँ पाई गयी जिसके कारण सूची का प्रकाशन संभव नही हो सका| इस स्थिति में चुनाव समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि सदस्यों की दावा-आपत्ति के समय सीमा को बढ़ाते हुए 16 मार्च कर दिया गया है, और इसी क्रम में दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात् अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन १९ मार्च को शाम 5 बजे तक किया जाना तय किया गया| इस वजह से पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम को भी निरस्त कर दिया गया है|Court Politics

Thank You for comment...! will be reflect after approval from Admin.