Raipur News - धरसींवा क्षेत्र के एफसीआई गोदाम में सेंध मारी, 24 क्विंटल धान किया पार, 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर जिले के धरसींवा क्षेत्र से पुलिस ने एफसीआई गोदाम से धाम चोरी के मामले में तीन आरोपियों कि गिरफ़्तारी हुयी है|
विस्तृत समाचार :-
पुलिस के अनुसार कृषक सेवा सहकारी समिति से जुड़े कौशल साहू ने ०८ मार्च २०२६ को धरसींवा थाने में शिकायत दर्ज करायी| शिकायत में बताया गया कि २०२५-२०२६ में समर्थन मूल्य खरीदी अभियान के तहत प्रति क्विंटल ३१०० रुपये कि दर से धान ख़रीदा गया था और एफसीआई गोदाम में सुरक्षित रखवा दिया गया था|
गोदाम में करीब ३५०० बोरी धान रखा गया था, जिसमे प्रत्येक बोरी में करीब ४० किलो धान भरा हुआ था| निरीक्षण के दौरान जब गोदाम की जांच हुयी जिसमे पाया गया कि करीब ६० बोरी धान गायब है| और जांच करने पर पाया गया कि 6 मार्च के रात से 8 मार्च के बीच अज्ञात चोरों ने दीवार तोड़ कर भीतर प्रवेश किया और करीब २४ क्विंटल धान चोरी कर लिया गया, जिसकी कीमत लगभग ७४ हजार ४०० रुपये आंकी गयी है|
सूचना के आधार पर पुलिस ने साबीर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की| पूछताछ में उसने अपने साथियों अमान खान, इरफ़ान खान और एक अन्य के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया| आरोपियों ने बताया कि 6 मार्च कि रात करीब 11 बजे गोदाम कि दीवार में छेड़ कर अन्दर प्रवेश किया और वहां से ५० से ६० बोरी धान की चोरी की|
Theft crime incident in Dharsiwa, Raipur area

CHECK
ReplyDeletewhat to check?
Delete