Narayanpur News - ITBP के जवानों ने 5 किलोमीटर पैदल चलकर किया गर्भवती महिला का रेस्क्यू, सड़क साधन नही फिर हौसला बुलंद
Narayanpur News - ITBP soldiers rescued a pregnant woman by walking 5 kilometers, no road means, yet their spirits were high.
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक पॉजिटिव खबर आयी है, जहाँ पर ITBP के जवानों ने 5 किलोमीटर चलकर गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया और समय पर अस्पताल पहुँचाया|
अबूझमाड़ क्षेत्र जो छत्तीसगढ़ में इन्द्रव्वती राष्ट्रीय उद्यान के अत्यधिक संवेदनशील और दुर्गम जगह के ग्राम बोटेर में हमारे सुरक्षाबलों ने मानवता का धर्मं निभाते हुते मिसाल पेश किया है| विस्तृत में जानकारी इस प्रकार है कि ITBP की २९वीं बटालियन को सूचना मिली कि गाँव में एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर है, जिसके कारण उसे तत्काल चिकित्सा सहायत मुहैया करना आवश्यक है
परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण और सफ़र 5 किलोमीटर पैदल
अबूझमाड़ क्षेत्र छत्तीसगढ़ के सबसे दुर्गन और संवेदनशील क्षेत्र में से एक है| यहाँ पर सड़क और परिवहन व्यवस्था की सुविधा नही होने के कारण अक्सर आपात स्तिथि में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इस कारण राहत कार्य बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण था| सहायक कमान्डेंट अनिल कुमार के नेतृत्व में एक क्विक रिएक्शन टीम तत्काल रवाना हुई और मौके पर पहुंची| परिस्थिति को देखते हुए जवानों द्वारा तुरंत एक अस्थायी स्ट्रेचर तैयार कर गर्भवती महिला को लादकर उबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों और घने जंगलों से होते हुए करीब 5 किलोमीटर दूर तक पूर्व निर्धारित स्थान पर कड़ी एम्बुलेंस तक अपनी जान की परवाह किये बिना ही निरंतर यात्रा कर पहुँचाया|
समय पर पहुचे, हुई सुरक्षित डिलीवरी
पूर्व निर्धारित स्थान पर कड़ी एम्बुलेंस तक पहुँचने के बाद तुरंत एम्बुलेंस से ओरछा के सामुदायिक केंद्र ले जाया गया| सुरक्षित डिलीवरी होने के बाद डॉक्टरों ने कहा यह सब समय पर पहुँचने की वजह से हो पाया और दोनों जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं|
अभियान में शामिल जवानों की सराहना
आईटीबीपी और नारायणपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से पूरी हुई इस अभियान की हर तरफ सराहना हो रही है| अबूझमाड़ क्षेत्र धूर नक्सली क्षेत्र होने के बावजूद नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इस तरह के सकारात्मक पहल यह दर्शाती है कि हमारे जवान सुरक्षा के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए जीवनदायिनी भूमिका निभाते हुए जीवनदायक भी सिद्ध हो रहे हैं|
सोर्स गूगल

Thank You for comment...! will be reflect after approval from Admin.