Raipur News - छत्तीसगढ़ के रायपुर में देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स २०२६ का शुभारंभ
Raipur News - The country's first Khelo India Tribal Games 2026 was inaugurated in Raipur, Chhattisgarh.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आजकल खेलो की राजधानी बन गया है, वजह है यहाँ हो रहे देश के प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स २०२६|
२५ मार्च २०२६ बुधवार का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक पल था, जहाँ देश के पहले 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स २०२६' का भव्य शुभारंभ हुआ| देश में जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने वाले इस महाआयोजन में देश भर के हजारों प्रतिभागी हिस्सा ले रहें हैं| देश में इसके पहले आयोजन को छत्तीसगढ़ को मौका मिलने से छत्तीसगढ़ खेलो के लिए एक नया केंद्र बनकर उभरा है|
तीन संभाग तक विस्तार
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से शुरू इस आयोजन को बस्तर और सरगुजा तक विस्तार किया गया है| २५ मैच से ३ अप्रैल तक चलने वाले इस खेल महाकुम्भ में देशभर के करीब ३० राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब २५०० खिलाडी 9 प्रकार के खेलों में भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे|
खेल प्रतिभागियों को पूरा समर्थन - सीएम साय
सीएम साय ने अपने शुभारंभ के अवसर पर कहा कि यह छत्तीसगढ़ लिए गौरव की बात है कि देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल २०२६ का प्रथम आयोजन करने का मौका छत्तीसगढ़ को मिला| इससे पहले बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक में लाखों युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि खेलों में जनजातीय समाज की भी गहरी रूचि है, बस इस मौके देने की जरूरत है| राज्य सरकार राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए 'मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन ' के तहत १०० करोड़ रूपये खर्च कर रही है और खेल अधोरचनाओं को लगातार मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है |
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के भी युवा
सीएम साय ने बताया कि आज आत्मसमर्पण करके समाज के मुख्यधारा में लौट चुके नक्सलवादी भी 'नुआबाट' योजना के माध्यम से खेलों में भाग ले रहें और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहें हैं| यह सभी चीजें प्रदेश में हो रहे शांति की दिशा में और सकारात्मक बदलाव के लिए एक अच्छा संकेत है, जहाँ अब खेल भी विकास का माध्यम बनते जा रहे हैं|
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण - केंद्रीय खेल मंत्री
केंद्रिय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया ने वक्तव्य में कहा इस आयोजन को छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात कहते हुए बोले कि देश के प्रथम ट्राइबल गेम्स की शुरुवात छत्तीगढ़ में होना देश के लिए गर्व की बात है| उन्होंने कहा है कि यह एक स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली का आधार भी है| देश में 'फिट इंडिया' और 'खेलो इंडिया' जैसे अभियानों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को नयी दिखा मिली है और इन अभियानों के कारण ही जनजातीय क्षेत्रों से भी प्रतिभाएं तेजी से सामने आ रही है|
पीएम मोदी के नेतृत्व में खेलों को नयी दिशा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह एक अत्यंत शुभ संयोग है कि इस प्रकार का आयोजन प्रभु श्री राम के ननिहाल में नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीगढ़ को मिला| उन्होंने कहा है कि देश को वीरता और परिश्रम की प्रेरणा छत्तीसगढ़ के जनजातीय समझ ने दी है| हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है जो खेलो को नयी दिशा मिल रही है और यह आयोजन देश के लिए इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है|
देश के जनजातीय प्रतिभाओं को विश्व मंच तक ले जाने के लिए बनेगा एक सशक्त माध्यम
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि देश भर से आये खिलाडियों के लिए पूरा छत्तीसगढ़ स्वागत करता है और कहा कि यह आयोजन देश के लिए ऐतिहासिक पल है| उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया 'SAIL' के द्वारा किये जा रहे सकारात्मक प्रयासों का लाभ प्रदेश के खिलाडियों को मिलेगा और जनजातीय प्रतिभाओं को विश्व मंच तक ले जाने के लिए एक सशक्त माध्यम बनेगा|
प्रतिभाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनायें
राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने विशेष पुरुस्कार योजनायें भी चला रही है, जिसमे ओलंपिक में चयनित खिलाड़ियों को २१ लाख रूपये, स्वर्ण पदक विजेताओं को ३ करोड़ रूपये, रजत पदक विजेताओं को २ करोड़ रूपये और कांस्य पदक विजेजाओं को ०१ करोड़ रूपये देने का प्रावधान किया गया है|
जनजातीय संस्कृति, इतिहास और परम्पराओं का उत्सव
.
राजधानी रायपुर में हो रहे इस खेल का आयोजन सिर्फ खेल तक ही सीमित नही है, बल्कि यह जनजातीय संस्कृति, इतिहास और परम्परों का भी उत्सव है| सीएम साय ने कहा कि यह भूमि शहीद वीर नारायण सिंह , गुन्दधुर और गेंदसिंह जैसे जननायकों की वीरता और बलिदान का प्रतीक है| उन्होंने के आयोजन में भाग लेने आये हुए खिलाड़ियों से नवा रायपुर में स्थित जनजातीय म्यूजियम देखने का भी आग्रह किया|
दिग्गजों से आयोजन की शोभा और बढ़ी
राजधानी में ट्राइबल गेम्स के आयोजन के अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया| इसके साथ ही सीएम साय और कई मंत्री के साथ-साथ खेल प्रेमी भी इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने|
सोर्स - ईटीवीभारत
Thank You for comment...! will be reflect after approval from Admin.