Maharashtra News - महाराष्ट्र सरकार ने किया आगाह, अजंता की गुफाओं में तेज आवाज और परफ्यूम से बचने की सलाह
Maharashtra News - Maharashtra state government warns against loud noise and perfumes in Ajanta Caves
आज कल महाराष्ट्र की विश्व प्रसिद्ध अजंता की गुफाएं सुर्ख़ियों में है| अगर आप हाल ही में अजंता की गुफाएं देखने के लिए घुमने का प्लान बना रहे तो ये समाचार आपके लिए लिए ही है|
महाराष्ट्र की विश्व प्रसिद्ध अजंता की गुफाओं के पास मधुमक्खियों के हमलों की की घटनाएँ हाल ही में आई है| मधुमक्खियों के हमलो से बचने के लिए राज्य के वन विभाग ने आने वाले आगंतुकों से तेज आवाज करने और तेज खुशबू लगाने से बचने की अपील की हैं, ये बता दें कि तेज आवाज और तेज परफ्यूम मधुमक्खियों को आकर्षित करते हैं, जिसके कारण यहाँ पर मधुमक्खियों के हमले की घटनाएँ सामने आयी है|
राज्य के वन विभाग द्वारा इसके लिए एक जागरूकता अभियान चलाये जाने की योजना बनाई जा रही है ताकि यहाँ घुमने आने वाले लोगो को इसके लिए जागरूक किया जा सके| वन विभाग ने हाल ही में गुफा ०१ से २६ तक के क्षेत्र का सर्वेक्षण भी किया है, जिनमे तीन मधुमक्खी के छत्ते पाए गए हैं| इसमे एक छत्ता गुफा २६ के पास और और दो गुफा १० के पास मिले हैं|
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआई) के स्थानीय प्रतिनिधियों से इन छत्तों को फैलने से रोकने और मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं|
आपको बता दें कि इन गुफाओं को करीब ४३ साल पहले वर्ष १९८३ में संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहरों की सूचि में शामिल किया गया था|
सोर्स गूगल समाचार

Thank You for comment...! will be reflect after approval from Admin.