कोंडागांव News - खुद के पैसों के लिए भटक रहे किसान, फरसगांव सहकारी बैंक में अव्यवस्था
Kondagaon News - Farmers are running around for their own money, chaos in Farasgaon Cooperative Bank in chhattisgarh state
कोंडागाँव जिले के फरसगांव से समाचार मिला है कि यहाँ के किसान अपने ही पैसे बैंक से नही मिलने के कारण परेशान हैं| किसानो का बैंक प्रबंधन पर आरोप है कि उतनी राशि नही दिया जा रहा, जितनी जरूरत है|
कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र स्थित जिला सहकारी बैंक में इन दिनों अव्यवस्था इतनी बढ़ गयी है कि यहाँ के किसानों को अपनी ही जमा की गयी राशि निकालने के लिए कई दिनों से भटकना पड़ रहा है| बैंक की व्यवस्था और ख़राब हालत के कारण किसानों में भारी देखी जा रही है|
जवाब नही देने का आरोप
यहाँ किसानों का कहना है कि सुबह से ही आकर बैंक खुलने का इन्तेजार बहार धूप में बैठ कर करते हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी का जवाब संतोषप्रद नही रहता है| पैसो के लिए कई दिन चक्कर काटने के बाद भी पूरी राशि नही मिल पाने के कारण उन्हें बार-बार बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं| किसानो के शासन से मांग की है कि आहरण फार्म भरने के दिन ही पूरी राशि उपलब्ध करा दी जाये, ताकि खेती का काम बिना किसी परेशानी के समय पर पूरा हो सके|
बैंक प्रबंधन की मज़बूरी
यहाँ के बैंक मेनेजर का कहना है कि शाखा को प्रतिदिन २ करोड़ रूपए की आवश्यकता होती है, लेकिन अभी फ़िलहाल ५० लाख रूपये ही उपलब्ध हो पा रहें हैं| शाखा की कैश लिमिट बढ़ने के लिए उच्च कार्यालय को कई बार पत्र भी लिखा जा चूका है, जैसे ही कैश लिमिट बढ़ जाएगी, वर्तमान स्थिति सामान्य हो जाएगी और किसानो को राहत मिल सकेगी|
लम्बी कतारें लगी बैंक के बाहर
बैंक के बाहर सुबह से ही किसानों की लम्बी कतारें लग रहीं हैं| कोई ३ दिन से तो कोई ४ दिन से अपनी बारी आने का इन्तेजार कर रहा है| लेकिन जब नंबर आता है तब उन्हें १० से २० हजार देकर ही वापस भेज दिया जाता है| बैंक में इस तरह से पैसों की तंगी होने के कारण किसानों के सामने खेती का काम प्रभावित होने का संकट गहरा गया है| खेती के लिए बीज, खाद और मजदूरी के लिए समय पर पैसे नही मिलने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है|
इसे भी पढ़ें - फरसगांव सहकारी बैंक में अव्यवस्था
सोर्स गूगल
.png)
Thank You for comment...! will be reflect after approval from Admin.