Dhamtari News - जंगल में अवैध लकड़ी तस्करी का मामला, ट्रक जब्त और खुल गया राज
Dhamtari News - Case of illegal timber smuggling in the forest, truck seized and secret revealed
आज वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए धमतरी के जंगलों में लम्बे समय से अवैध लकड़ी के कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है| वन विभाग कि टीम ने घेराबंदी करके लकड़ी से लदे ट्रक की जाँच की जिसके बाद जंगल में अवैध लकड़ी तस्करी के संगठित खेल का पर्दाफाश हो गया| यह कार्यवाही तब की गई जब पता चला कि एक ट्रक बिना किसी वैध दस्तावेज के कांकेर से धमतरी की ओर दौड़ रही थी|
बहुत समय से काटी जा रही थी अवैध तरीके से जंगल की लकड़ी
वन विभाग की टीम को एक संदिग्ध वहां की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने श्यामतराई बायपास के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोक कर जाँच की गयी| ट्रक के ड्राईवर से लकड़ी के परिवहन से संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह भी अनुमति पत्र नही दिखा सका, इसके बाद वन विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ट्रक को जब्त कर परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया|
अवैध लकड़ी तस्करी का गिरोह सक्रिय
वन विभाग के ओर से प्रबरी रेंजर द्वारा बताया गया कि प्रारंभिक स्तर की जाँच में ट्रक में आम की लकड़ी पाई गई है, और इसके बारे में अधिक जानकारी लकड़ी की शिनाख्ती और विस्तृत जाँच के बाद ही सामने आ पायेगी कि लकड़ी कहा से काट कर लाया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं|
भविष्य के लिए वन विभाग ने दिया भरोसा
इस विषय पर सवाल पूछने पर प्रभारी रेंजर ने बताया कि कांकेर-चारामा में वनोपज की उचित जाँच को लेकर उठे सवाल जाँच का विषय है| विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी और विस्तृत विवरण बताया जायेगा ताकि भविष्य में इस प्रकार की और घटनाएँ न हो पाये| वब विभाग ने साफ़ किया है कि वन में लकड़ी की कटाई और इसके परिवहन के लिए वैध अनुमति लेना अनिवार्य है और जो इन नियमों का पालन नही करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी| फ़िलहाल वन विभाग द्वारा ट्रक ड्राईवर से पूछताछ की जा रही है और फिर जांच पूरी होने के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है|
जल्द होगा पर्दाफाश - विभाग ने दिया भरोसा
अवैध लड़की तस्करी करते ट्रक के पकड़ाए जाने के बाद आशंका जताई जा रही है कि जंगल से हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई करके लकड़ी को अलग-अलग जिलों में खपाने के लिए संगठित नेटवर्क सक्रिय था| सूत्रों से मिली जानकारी ने अनुसार लम्बे समय से कांकेर के रास्ते धमतरी, दुर्ग और रायपुर तक अवैध लकड़ी का काला कारोबार जारी था| कार्यवाही के लिए लगातार शिकायत मिलने के बावजूद कार्यवाही नही होने पर लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद हो गये थे, लेकिन आज हुए कार्यवाही को वन विभाग द्वारा बड़ी सफलता माना जा रहा है और उम्मीद जताई है कि तस्करी का सफाया जल्दी होगा|
इसे भी पढ़ें - RBI ने बड़े ट्रांजेक्शन के नियम, देखे नए नियम
सोर्स ईटीवीभारत
.jpg)
Thank You for comment...! will be reflect after approval from Admin.