Bilaspur News - थाने ले चलो ज्यादा से ज्यादा फांसी होगी, युवती ने पुलिस का हाथ पकड़ कर कहा
बिलासपुर समाचार - नशे में युवती ने कहा - ज्यादा से ज्यादा फांसी होगी न और क्या होगा| नशे में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा
समाचार विस्तार से
बिलासपुर के राजी गाँधी चौक पर चल रहे वहां चेकिंग के बीच में एक युवती ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया| १७ मार्च कि रात पुलिस द्वारा वाहनों का चेकिंग चल रहा था, तभी स्कूटी से आ रही युवती पुलिस को देख कर हड़बड़ी में भागने लगी और गिर गयी| उसके बाद पुलिस के रोकने पर विवाद करने लगी|वाहन चेकिंग के दौरान ब्रेथएनालाइजर से जाँच हो रही थी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही भी की जा रही थी|
मामला १७ मार्च की रात करीब 10:३० बजे की है, महाराणा चौक की ओर से स्कूटी सवार युवती पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन अचानक स्कूटी सहित गिर गई| इसके बाद युवती उल्टा पुलिस पर ही भड़क गई और सड़क पर भीड़ को लेकर हंगामा करने लगी|
घटना के दौरान पुलिस उसे सँभालने लगे तो उनके साथ बदसलूकी करने लगी| पुलिस से जब ब्रेथ एनालाइजर में फूंक करने कहा तो बीच सड़क पर हंगामा करते हुए जांच से बचने की कोशिश करने लगी|काफी मशक्कत के बाद उसने जांच कराई, जिसमे शराब पीने की पुष्टि हुई और पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया गया|
शराब पीकर चलाना एक अपराध है| Driving under the influence of alcohol is a crime.
न्यूज़ फ्रॉम दैनिक भास्कर

Thank You for comment...! will be reflect after approval from Admin.